Sunday, August 28, 2011

Badalta hai waqt

Waqt ne dekho kaise barpa apna kehar hai
Kal ke mahal aaj bache baas khandahar hai

Pyar ke amrit pe jeeta kai baar nafrat ka zehar hai
Laga khuda bhi rooth, bhoola apni meher hai

Par akhir hoti sham ke baad khoobsurat sehar hai
Kyunki, ek jagah hai jahan andher nahi, chahe thodi der hai.

Takdeer bhi tabhi cheen leti hai, sab kuch dekar bhi,
Isiliye toh dekho kal se kitne badle aaj ke manzar hai.

Kayam kahan kuch, har pal zindagi ki ret par aati ek nayi lehar hai,
Ae insaan, insaaf toh kar khud se, ek insaan reh kar.

Wednesday, January 19, 2011

Friday, January 7, 2011

नन्हे चेहरे



हर नन्हे से चेहरे में एक मासूमियत-सी चमकती है ...
हर उस शकल में खुदा की मूरत सी छलकती है ...

रोते है यह बेवजह, तो हंसने को भी चाहिए भला उन्हें मतलब क्या?
पसंद का खिलौना न मिले तो शामत है आपकी और मनाने को इन्हें परी की कहानी है काफी

दो पैरों से डग-मग चलना जब यह सीखते है
पहली सीख हमें गिर कर फिर उठने की देते है

ऊँगली पकड़ कर हम उन्हें लिखने सीधे-तिरछे आंक सिखाते है,
या वो उस पल हाथ थामे हमें हमारे बीते बचपन की सैर करते है?

रंगों के बंधन में कहाँ वह बंधते है?
अस्मा हरा तो घास का रंग उनके क्रेयोन यूँ बदलते है!

हर चीज़ को टुकुर - टुकुर देख कर, न जाने क्या सोचते है?
नन्हे से दिमाग में पता नहीं कितने GB का डेटा स्टोर करते है

दोस्त बनाने को वजह वह नहीं ढूँढ़ते ...
कोई एक टोफी दे दे तो उसे कभी नहीं भूलते ...

हर नन्हे से चेहरे में एक मासूमियत-सी चमकती है ...
हर उस शकल में खुदा की मूरत सी छलकती है ...